Latest news
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरीः अग्रवाल देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का शुभारंभ किया श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

[t4b-ticker]

Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तराखण्डविकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची चकराता के मोहना और जोगियो, ग्रामीणों ने...

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची चकराता के मोहना और जोगियो, ग्रामीणों ने किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून और उधमसिंह नगर जिलों के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को देहरादून के चकराता ब्लॉक में ग्राम मोहना और जोगियो में संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बिजली, बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
विकसित भारत सकंल्प यात्रा में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी अपनी कहानी के माध्यम से बता रहे हैं कि कैसे योजनाओं का लाभ लेकर उनकी जिंदगी बदल रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी मोहना निवासी लेख सिंह चैहान ने बताया कि इस योजना से मिलने वाली धनराशि से उन्हें कृषि उपकरण और जरूरी सामान खरीदने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से सभी छोटे किसान लाभांवित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के मोहना ग्राम के निवासी श्री रमेश ने बताया कि कुछ महीने पहले वह बीमार हो गए थे। उस वक्त आयुष्मान भारत योजना कार्ड के माध्यम से देहरादून में उनका मुफ्त इलाज संभव हो पाया था। उन्होंने बताया कि गांव के अन्य लोग भी आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहे हैं। सकंल्प यात्रा के दौरान ग्राम मोहना और जोगियो में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप भी लगाया गया। कैंप में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की शुगर, बीपी आदि जांच की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments