Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई दी

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि लोक कला, लोक संस्कृति एवं परंपराओं के दृष्टिगत देवभूमि उत्तराखण्ड समृद्ध प्रदेश है। उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपने लोक नृत्य, त्यौहार, कौथिग और मेलों के कारण अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। राज्यपाल ने कहा कि लोक पर्वों के व्यापक आयोजनों के जरिए ही उत्तराखण्ड के लोग खासकर युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को बेहतर ढंग से आत्मसात कर सकती है। यह बड़ी प्रसन्नता की बात है कि हाल के कुछ वर्षों से प्रवासी उत्तराखंडी भी अपने गांवों में आकर इगास के पर्व को उल्लासपूर्वक एवं धूमधाम से मना रहे हैं। इस तरह की अभिनव पहल उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व लोक परंपराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि कोशिश करें कि वे अपने गांव-घर जाकर लोकपर्व ‘इगास’ को उत्साहपूर्वक मनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments