Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeदेश विदेशप्रधानमंत्री ने दीं गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व व देव दीपावली...

प्रधानमंत्री ने दीं गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व व देव दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दूसरों की सेवा करने एवं भाईचारे को आगे बढ़ाने की जो शिक्षा सिखों के पहले गुरु ने दी, वह दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देती है। गुरु नानक ने सिख धर्म की स्थापना की थी। 

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। उन्होंने दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जो दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है।’’ मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। 

प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा था कि गुरु नानक के अनमोल संदेश आज भी न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी और प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि ये संदेश लोगों को सरल, सामंजस्यपूर्ण और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं। 

मोदी ने एक अन्य पोस्ट में देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।’’ देव दीपावली कार्तिक महीने के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments