Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपेयजल विभाग के कार्मिकों का 15 वर्षो में पहली बार बैकलॉक किया...

पेयजल विभाग के कार्मिकों का 15 वर्षो में पहली बार बैकलॉक किया जायेगा समाप्त

देहरादून : प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने विधानसभा कार्यालय कक्ष में पेयजल विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय के अन्तर्गत पेयजल विभाग के कार्मिकों के वेतन का बैकलॉक समाप्त कर दिया जायेगा। इस प्रकार पिछले 15 वर्षो में पहली बार पेयजल विभाग के कार्मिकों का बैकलॉक समाप्त कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त पेयजल विभाग के कार्मिकों का वेतन राजकीय कोषागार के माध्यम से भी देने का निर्णय लिया गया है।

 बैठक में पेयजल विभाग के श्रमिकों के कल्याण हेतु लेबर वैलफेयर सैल का भी गठन करने का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण के बाद बजट का निर्धारित अंश प्राप्त करके श्रमिकों के परिवारिक सदस्यों के शादी, पढाई, चिकित्सा इत्यादि के लिए सहायता दी जायेगी।

हरिद्वार नगर से सम्बन्धित सीवर लाईन की समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिये गये यहॉ 06 किलोमीटर की सीवरेज लाईन बिछाने हेतु योजना स्वीकृत कर और बजट आबंटित कर कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये। 

इस दौरान बैठक में सचिव नितेश झा, अपर सचिव नितिन भदौरिया, प्रबन्ध निदेशक पेयजल उदयराज सिंह, मुख्य अभियन्ता एस. सी. पन्त, मुख्य महाप्रबन्धक पेयजल निगम सुरेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments