Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआप उपाध्यक्ष ने सीएम की विधानसभा में लगाया स्ट्रीट लाइट खरीद में...

आप उपाध्यक्ष ने सीएम की विधानसभा में लगाया स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाले का आरोप

देहरादून: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा खटीमा में स्ट्रीट लाइट की खरीद को लेकर घोटाले का आरोप लगाया। आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने प्रेस बयान के जरिये उक्त आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कि एक आरटीआइ के खुलासे में यह बात सामने आई है कि सीएम धामी की विधानसभा में नगर पालिका ने करोंडो रुपये की बंदरबांट की है। नगर पालिका ने शहर को लाइट से जगमगाने के नाम पर करोडों खर्च कर घटिया गुणवत्ता की स्ट्रीट लाइटें खरीदी। 1200 रुपये लागत वाली ये लाईटें, नगर पालिका ने 5355 के दर से प्रत्येक लाईट खरीदी। पालिका ने जैम पोर्टल के जरिये इन लाईटों को मंगवाया और इस दर से नगर पालिका ने कुल 4 हजार लाईटें खरीदी। इनका भुगतान चेक से उक्त कंपनी को चार बार में कुल 2 करोड 14 लाख रुपये किया गया।

उन्होंने कहा कि यानी पालिका ने बाजार दाम से चार गुना दाम पर खराब लाइट खरीद कर बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा बाजार भाव से चार गुना ज्यादा दाम पर वो भी खराब लाइटें खरीदना अपने आप में बंदरबांट और बड़े घोटाले की तस्दीक करता है। जोशी ने कहा किॉ बीजेपी की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है। करोडों रुपये खर्च करने के बावजूद भी खटीमा के लोगों को अंधकार में रहने को मजूबर होना पडता है। उन्होंने बताया कि जब मुख्यमंत्री की विधानसभा और गृह क्षेत्र में ये हाल है तो प्रदेश की अन्य विधानसभाओं में क्या हाल होगा। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम परहै, लेकिन किसी भी भ्रष्टाचारी पर आज तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि एनएच 74 घोटाला हो, समाज कल्याण में छात्रवृति घोटाला हो, कुंभ में फर्जी टेस्टिंग घेटाला हो या अन्य घोटाले हों। ऐसे कई घोटाले हैं जिनके अपराधी आजतक सलाखों के पीछे नहीं गए। उन्होंने आगे कहा कि खटीमा नगर पालिका में लाईटों की खरीद में हुए घोटाले पर अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। तभी इस घोटाले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इस घोटाले का पर्दाफाश आरटीआइ के जरिये हो चुका है।
उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस घोटाले के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करती है। ये जनता का पैसा है जो अधिकारी और पालिका आपस में लाईटों के नाम पर खुर्द बुर्द कर गए। आप पार्टी जनता के पैसों को लुटने नहीं देगी। आप पार्टी ये मांग करती है कि जो भी इस घोटाले में दोषी हैं उन पर सरकार सख्त कार्यवाही करे। साथ ही कहा कि यदि शीघ्र दोषियों पर कर्रवाही नहीं होती तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी और इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सरकार की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments