Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमातम: परिवार की शादी में शामिल होने जा रही ताई और भतीजे...

मातम: परिवार की शादी में शामिल होने जा रही ताई और भतीजे की दुर्धटना में मौत

पिथौरागढ़: हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव जा रही कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में गिर गई। हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ह। बताया जा रहा है कि सभी शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से अपने गांव गिरगांव जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के मुनस्यारी के गिर गांव में 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की बरात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी। चचेरे भाई के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे।

गांव में भी अपने परिवार के सदस्यों के आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा था लेकिन सेराघाट में रामपुर के पास कार खाई में गिर जाने से तुलसी देवी और गंगा सिंह की मौत और पूरन सिंह व गोपाल सिंह के घायल हो जाने से सारी खुशियां गम में बदल गई।बेरीनाग थाना प्रभारी प्रभात लिस बल मौके कुमार के नेतृत्व में पुलिस पर पहुंचा और घायलों को खाई से बाहर निकालकर एक घायल को सेराघाट और दूसरे को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया।

कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत से गिरगांव में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे ही ग्रामीणों ने तुलसी देवी और गंगा सिंह के मौत की सूचना मिली माहौल गमगीन हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments