Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधसैक्स रैकेट का खुलासा,सचालिका सहित तीन गिरफ्तार

सैक्स रैकेट का खुलासा,सचालिका सहित तीन गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग टीम द्वारा एक घर में छापेमारी कर सैक्स रैकेट की संचालिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री व हजारों की नगदी बरामद की गयी है। टीम द्वारा मौेके से तीन महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली की थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रांर्तगत फुलसुंगा में एक महिला द्वारा अपने घर में कई गरीब व बेसहारा महिलाओं को रखकर उन्हें पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति की जा रही है जहाँ आए दिन लोगों की भीड़ लगी रहती है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा स्थानीय जनता व ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के साथ संयुत्तफ रूप से उक्त महिला के घर पर छापेमारी की गयी तो मौके पर महिला (संचालिका) सहित चार महिलाए व दो पुरूष अनैतिक कार्य करते मिले। टीम को मौके पर काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री व 3 हजार 500 रूपये की नगदी बरामद हुई।

पूूछताछ पर संचालिका द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा एक चारपहिया वाहन खरीदा गया जिसकी किस्त वह जमा नहीं कर पा रही है और अपना नया घर बनाने के लिये उसके द्वारा अपने घर पर ही गरीब और बेसहारा महिलाओं को रखकर उनसे वैश्यावृत्ति करायी जाती है। जिसमें से कुछ ही पैसे वह महिलाओं को देती है बाकी स्वयं रखकर अच्छे पैसे कमा कर वाहन की किस्त जमा कर लेती है। ग्राहकों को लाने का काम (संजय और गोवर्धन ) करते है, जिनको कस्टमर के हिसाब से वह पैसे देती है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये संचालिका सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैम्प में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments