Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी बोले तीनों राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मोदी मैजिक...

मंत्री जोशी बोले तीनों राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मोदी मैजिक है, बरकरार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज तीनों भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रचंड जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां और मातृ शक्ति के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तीनो राज्यों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
    मंत्री गणेश जोशी ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। उन्होंने कहा जब जब विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्द प्रयोग किया है। तब-तब जनता ने विपक्षी नेताओं को जवाब दिया हैं।  उन्होंने कहा जो यह कह रहे थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्होंने कहा मोदी मैजिक बरकरार है। मंत्री ने यह भी कहा कि जो यह कह रहे थे कि यह विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, मंत्री ने कहा एक तरफा भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव जीता है। उन्होंने  कहा कि जिस तरह इन विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की वह इस बात का संकेत है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई और तीनों प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया है। इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक सविता कपूर सहित कई पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments