Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री ने विधानसभा में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ...

शहरी विकास मंत्री ने विधानसभा में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ की बैठक

देहरादून। मंत्री ने कहा कि आगामी 08 और 09 दिसम्बर कोे देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इन्वेस्टर्स समिट सफल रहे जिसके माध्यम से राज्य में अधिक से अधिक निवेश हो सके।
मंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के शुभारम्भ से समापन तक सभी इन्वेस्टर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित इन्वेस्टर्स से वार्ता कर उन्हें आ रही परेशानियों के निदान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में अधिक से अधिक इन्वेस्टर्स का भाग लेना एवं इन्वेस्ट करना उत्तराखण्ड के विकास की दिशा में बढ़ता हुए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी इन्वेस्टर्स को निवेश करने हेतु अनुकुल वातावरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, आनन्द बर्द्धन, सचिव, आवास, सुरेन्द्र एन, पाण्डे, संयुक्त मुख्य प्रशासक, आवास, प्रकाश चन्द्र दुम्का, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न कम्पनी के इन्वेस्टर्स उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments