Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधआधे दाम पर वाहन दिलवाने का झांसा देकर 30 लाख ठगी

आधे दाम पर वाहन दिलवाने का झांसा देकर 30 लाख ठगी

किच्छा। सरकारी योजना का लाभ दिला आधे दाम पर वाहन दिलवाने का झांसा देकर जालसाजों ने 30 लाख रुपये ठग लिए। वाहन न मिलने पर जब पैसे वापस मांगे तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलभट्टा पुलिस ने तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है बलजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी करमचा थाना मिलक जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश ने उसे बताया कि उसकी मौसेरी बहन राजवीर कौर सरकारी योजनाओं के तहत चार पहिया वाहन उसे आधे दाम में दिलवा देगी। उसके झांसे में आकर एक अप्रैल को वह बलजीत कौर के साथ गुरुनानक रोड लाइंस दरोगा मार्केट थाना पुलभट्टा किच्छा ले गई।यहां उन्होंने बताया कि उनका सरकार से अनुबंध है और उन्होंने उसे विश्वास में लेने के लिए भारत सरकार के दस्तावेज भी दिखाए। इसके साथ ही राजवीर कौर ने उनको क्राइम ब्रांच का कार्ड दिखाकर पूरे विश्वास में ले लिया। उनकी बातों पर विश्वास करने के बाद बलजीत कौर के माध्यम से तीस लाख रुपये कीमत के तीन वाहन दिलवाने की बात तय हो गई। उनके द्वारा 12 लाख रुपये का तत्काल भुगतान कर दिया गया।
कुछ दिन बाद उसने दो लाख रुपये का खाते में भुगतान कर दिया। बाकी का 16 लाख रुपये तीन बार में उसके द्वारा भुगतान किया गया। दो माह की निर्धारित समयावधि में वाहन न मिलने पर जब उसने अपने रुपये मांगे तो उन्होंने साढ़े सात-साढ़े सात लाख के दो चेक उसे दे दिए। चेक कैश करवाने पर पता चला, दोनों फर्जी हैं। पुलिस ने राजवीर कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी सनराइज कालोनी थाना बारादरी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश, बिट्टू टूरना पुत्र हरदीप सिंह निवासी इटव्वा नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर, बलजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी करमचा थाना मिलक जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments