Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में किया प्रतिभाग

मंत्री जोशी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में किया प्रतिभाग

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को शहीद दुर्गामल्ल पार्क छावनी परिषद गढ़ी कैंट में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में प्रतिभाग किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी।
   इस मौके पर भारी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच भी की गई तथा आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी भी बनाए गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा यात्रा के माध्यम से उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला संयोजक रतन सिंह चैहान, पार्षद अंकित अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, सीईओ कैंट अभिनव सिंह, नीतू बिष्ट, राजेश कुंवर पंत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments