Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Monday, August 24, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपाइयों से जुड़े विषयों को लेकर समन्वय को प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी...

भाजपाइयों से जुड़े विषयों को लेकर समन्वय को प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई

देहरादून। भाजपा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के जुड़े विषयों को लेकर समन्वय हेतु प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित तिथि पर भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अमूमन बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनपदों से विभिन्न कार्यों एवं कार्यक्रमों के सिलसिले में राजधानी पहुंचते हैं। लिहाजा उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निदान करने या संबंधित व्यक्ति तक उसे पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार गंभीर प्रयास करती है। प्रयासों के इसी क्रम को अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों को मुख्यालय में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन द्वारा सुनिश्चित इस सूची के अनुशार प्रतिमाह 1 एवं 2 तारीख तथा 17-18 को प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल तथा प्रदेश प्रवक्ता खजान दास, 3-4 तथा 19-20 तारीख को प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार तथा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, 5-6 तथा 21-22 को प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा तथा प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, 7-8 तथा 23-24 को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति नीरू देवी तथा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, 9-10 तथा 25-26 को प्रदेश उपाध्यक्ष शैकेंद्र सिंह बिष्ट तथा प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, 11-12 तथा 27-28 को प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल तथा प्रदेश मंत्री श्री राकेश नैनवाल, 13-14 तथा 29-30 को प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना सैनी तथा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, 14-15 तथा तय तिथि में संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली तथा प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान पार्टी मुख्यालय ने बैठेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments