Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदून सिख वेलफेयर सोसायटी ने स्थापना दिवस पर 300 स्कूली बच्चों को...

दून सिख वेलफेयर सोसायटी ने स्थापना दिवस पर 300 स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित की

देहरादून। दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने अपने 44 वें स्थापना दिवस पर 300 स्कूली जरुरतमंद बच्चों को स्वेटर बाँट कर मनाया एवं नई  कार्यकारणी में स. जसबीर सिंह मदान अध्यक्ष, के के अरोड़ा सचिव, त्रिलोचन सिंह एवं पुरानी कार्यकारणी को गत वर्ष अच्छा कार्य करने पर उनको वही जिम्मेदारियों को सोंपी जिसकी घोषणा संस्थापक अध्यक्ष के एस चावला ने की। गुरु नानक निवास पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि एस एस पी देहरादून अजय सिंह आई पी एस एवं अति विशिष्ठ अतिथि स. गुरबक्श सिंह राजन प्रधान गु. गुरु सिंह सभा एवं स. गुलजार सिंह रहे। संस्थापक अध्यक्ष चावला जी ने सदस्यों को कर्तव्य निष्ठां  की शपथ दिलाई। श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 2 मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि अर्पित की एवं संस्था के उद्देश्य की जानकारी देते  हुए सेवा कार्यों के बारे में बताया।
      एसएसपी अजय सिंह, अति विशिष्ट अतिथि स. गुरबक्श सिंह राजन एवं स. गुलजार सिंह का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया स अध्यक्ष स.. जसबीर सिंह मदान ने सहयोगियों का धन्यवाद किया स संयुक्त सचिव ने गत वर्ष 2023 के कार्यों की जानकारी दी जिसकी उपस्तिथि सज्जनों ने सराहना की स गुरु नानक इंटर कालेज महिला, दशमेश ऐकडमी, रीठा मंडी, श्री गुरु नानक बॉयज इंटर कालेज चखुवाला,सनातन धर्म उच्चत्म माध्यमिक विद्यालय, झंडा के जरूरतमंद 300 बच्चों को स्वेटर वितरित किये।
नये सदस्यों को सदस्य्ता प्रमाण पत्र दिए गये स इस अवसर पर मुख्यातिथि एस एस पी अजय सिंह ने संस्था द्वारा किये जा रहे समाजहित में कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की स गु. श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरबक्श सिंह राजन ने कहा गु. सिंह सभा संस्था को पूर्ण सहयोग करते रहेंगे  स. गु महासचिव स. गुलजार सिंह ने संस्था के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि गु. श्री गुरु सिंह सभा अपना सहयोग शुभ कार्यों के लिए देते रहेंगे। मिडिया प्रभारी स. अमरजीत सिंह भाटिया ने उपस्थित सज्जनों का, मिडिया कर्मियों, अतिथियों का एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया स राष्ट्रीय गान के पश्चात कार्यक्रम की सम्पूर्णता हुई स मंच का संचालन जी एस ढंग ने किया। इस अवसर पर एस एस पी अजय सिंह, अति विशिष्ट अतिथि स. गुरबक्श सिंह राजन, स.गुलजार सिंह, संस्थापक अध्यक्ष के एस चावला, अध्यक्ष जे एस मदान, संयुक्त सचिव ए एस ओबेरय, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, अ. के गुप्ता, जे एस जस्सल, अमरजीत सिंह भाटिया, जसबीर सिंह खालसा, वीं के वोहरा, गुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, जे सी आहूजा, जे एस चावला, जी एस किंद्रा, एच एस सचदेवा,, जितेंदर सिंह डडोना, विशम्बर नाथ बजाज एवं कंतुरा देविन्दर सिंह भसीन, अरविन्दर सिंह, सेवा सिंह मठारु आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments