Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआदमखोर बाघ से निजात दिलाने की मांग

आदमखोर बाघ से निजात दिलाने की मांग

नैनीताल। जिले के भीमताल ब्लाक के पिनरो के तोक डोब व मलुवाताल के तोक कसेल में पीड़ित परिवार से ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आदमखोर बाघ को पकडने या मारकर निजात दिलाने की मांग की। ब्लाक प्रमुख डा.बिष्ट के मुताबिक वर्तमान में ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं,हालत यह है कि शाम को 4 बजे बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं।
उच्च न्यायालय ने इसे मारने पर रोक लगा दी है, जबकि विभाग इसे पकडने के लिए निरंतर लगा हुआ है। ग्रामीणों ने मवेशियों हेतु चारा पहुंचाने की मांग की इस हेतु प्रमुख ने अवगत कराया की। वन विभाग व दुग्ध संघ हेतु वार्ता कि गई है।  ग्रामीणों को भूसा उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग द्वारा बाघ प्रभावित छेत्र में भूसा पहुंचाया जाएगा। प्रमुख ने कहा इन प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाएंगे। वन विभाग के कर्मचारियों द्धारा निरंतर छेत्र में गस्त की जा रही है व आदमखोर बाघ को पकडने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे।
इस दौरान प्रधान तारा पलडिया, प्रधान लक्षमण गंगोला समेत यशपाल आर्य, प्रधान गणेश जोशी, दिनेश चंद, ललित मोहन, इंदर मेहता, नवीन पलडिया, प्रदीप कुमार, प्रताप जीना, प्रेम मेहरा,ईश्वरी दत्त, उमेश पलडिया, विपिन चन्द्र,लक्ष्मी दत्त, कुंदन जीना, कृष्णा पलडिया तथा खीमा नंद सहित जनप्रतिनिधि तथा वन विभाग टीम व ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments