Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकार व बाइक की टक्कर में दो की मौत

कार व बाइक की टक्कर में दो की मौत

रूद्रपुर। जनपद के बाजपुर थाना केलाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक शादी समारोह में हलवाई का काम करते थे। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैै।
 मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह शहर के मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश शर्मा अपने साथी संजय कुमार निवासी गांव चकरपुर के साथ एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे। तभी बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद लिए मोर्चरी में रखवाया दिया। इधर घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार कब्जे में ले लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments