Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला कलाकारों ने किया रामलीला का शानदार मंचन

महिला कलाकारों ने किया रामलीला का शानदार मंचन

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून के तत्वावधान में रविवार को महिला कलाकारों द्वारा रामलीला का शानदार मंचन किया गया। दूसरे दिन पंडाल में भारी संख्या में लोग रामलीला का मंचन देखने पहुंचे। जिसमें विश्वमित्र अपने शिष्यों के साथ वन में यज्ञ करते रहते हैं राक्षसों के परेशान करने पर विश्वमित्र अपनी रक्षा के लिए राजा दशरथ के पास राम और लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राजा दशरथ दोनों पुत्रों को गुरु विश्वमित्र के साथ भेज देते हैं।
वन में पिचसिनी ताड़िका उन्हें यज्ञ करते हुए देखती है तो उन्हें युद्ध के लिए ललकारती है। युद्ध मंे ताडिका मारी जाती है। रामलीला देखने के लिए क्षेत्र की वृद्ध महिला जो 80 और 90 वर्ष से अधिक उम्र की हैं उन्होंने भी रामलीला देखकर अपने पुराने दिन याद किये और उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ। रामलीला के दूसरे दिन डॉ रितु गुप्ता सह निदेशक कनिष्क अस्पताल देहरादून एवं अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना द्वारा दीप प्रज्वलित करके रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चैहान, उपाध्यक्ष कैलाश राम तिवारी, सचिव गजेंद्र भंडारी, बीना असवाल, संगीता सेमवाल, निर्मला बिष्ट, मंजू सेमवाल, सावित्री चैहान, सुशीला सेमवाल, हेमलता नेगी, रेखा डंगवाल, कुसुम पटवाल, राजेश्वरी नेगी, आशीष गुसाई, मंजू सेमवाल, सोना राणा, उमा चैहान, विद्या भंडारी, सुधा गैरोला, पुष्पा ममगाईं आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments