Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रथम स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन

प्रथम स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन

देहरादून। प्रथम स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को जीएमएस रोड स्थित चैधरी फार्म हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संस्था का ये सराहनीय प्रयास है जिसके माध्यम से कई परिवार एक हुए हैं। इस तरह के आयोजन के लिए संस्था बधाई की पात्र है। यह कार्यक्रम में अखिल भारतीय मैढ़ सोनार महासभा देहरादून उत्तराखंड व स्वर्णकार समाज इण्डिया चैरिटेबल ट्रस्ट गाजियाबाद के तत्वावधान में रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर और विशिष्ठ अतिथि उत्तराखंड ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा थे।
मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को एक दूसरे से परिचित होने का अवसर मिलता है। दो लोग आपसी सहमति से किसी रिश्ते में बंधते हैं तो इससे अच्छी कोई बात हो ही नहीं सकती। उन्होने कहा कि कार्यक्रम को भव्य एवं सुन्दर रूप प्रदान करने के लिए महासभा के अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं शेखर वर्मा (आईआरएस) गाजियाबाद बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर उत्तराखंड ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि संस्था का ये सराहनीय प्रयास है जिसके माध्यम से कई परिवार एक हुए हैं। उन्होने ओबीसी आरक्षण अन्य राज्यों की तर्ज पर देने और ओबीसी प्रमाण पत्र की अवधि तीन वर्ष करने की सरकार से मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने ऐसे परिचय सम्मेलन को आज के समय की आवश्यकता बताया। महासचिव संजय वर्मा ने इस प्रकार के कार्यक्रम एवं सामूहिक विवाह का आयोजन भविष्य में भी कराने की योजना पर बल दिया। शेखर वर्मा एवं मधुबाला वर्मा ट्रस्टी स्वर्णकार समाज इण्डिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाज को दहेज प्रथा व कुंडली मिलान की कुरीतियों से दूरी बनाने की सलाह दी। इस अवसर पर सोनार महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वर्णकार समाज के नौजवानों के लिए एक मील का पत्थर बने यही हमारा प्रयास है। कार्यक्रम में शिवकुमार वर्मा, शेखर वर्मा, स्वर्णकार समाज के सभी परिवार जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments