Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्र पोषित योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की

केंद्र पोषित योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की

देहरादून। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में कृषि उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय योजना की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित केंद्र पोषित योजनाओं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, कृषि विस्तार पर उप-मिशन, वर्षा आधारित क्षेत्र विकास, कृषि मशीनीकरण पर मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
    मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों पर केंद्र पोषित योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र पोषित योजनाओं का बजट समय पर खर्च करने तथा केंद्र पोषित योजनाओं में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान को सख्त निर्देश देते हुए केंद्र पोषित योजनाएं प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना, बागवानी मिशन जायका परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए।
   मंत्री गणेश जोशी ने पीएफएमई और पीकेवीवाई योजना के अंतर्गत खुलने वाले आउटलेट पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।जिससे ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार सृजित हो सके। मंत्री ने अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न फलसों के बीज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा समय पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाए। मंत्री ने कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में लापारवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नही की जाएगी। इस अवसर पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान एवम् अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments