Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभूमि को राज्य सरकार में निहित किया

भूमि को राज्य सरकार में निहित किया

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण एंव भूमि धोखाधड़ी प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में जिलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में भू-माफियाओं पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयेाजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि एक व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो गई है तथा उनका कोई उत्तराधिकारी भी नही है कि भूमि फर्जी अभिलेख तैयार कर भूमि का विक्रय किया गया। जिस पर जिलाधिकारी सोनिका ने तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उक्त प्रकरण की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि भूमि फर्जी अभिलेख तैयार कर विक्रय किया गया है।
मौजा-अजबपुर कला परगना पछवादून तहसील सदर जनपद देहरादून के भूमि खाता संख्या-2821 फसली वर्ष-1417-1422 के खसरा न० 824ग रकबा 0.0310 हैं0 भूमि के खातेदार संत मेहर सिंह पुत्र सरदार जवाहर सिंह निवासी 39ध्3 धर्मपुर देहरादून के लावल्द फौत होने के कारण उक्त भूमि को उ०प्र० ज०वि०अधि० की धारा-189 के अन्तर्गत प्रारम्भिक रूप से राज्य सरकार में निहित कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी सदर नेे अवगत कराया है कि उक्त वाद ग्रस्त भूमि के सम्बन्ध में किसी को कोई भी साक्ष्य आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो उक्त वाद में नियत तिथि 03.01.2024 को प्रातः 10ः30 बजे स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी परगनाधिकारी सदर, देहरादून के न्यायालय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments