Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डरुड़की के रामपुर और रेलवे स्टेशन में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प...

रुड़की के रामपुर और रेलवे स्टेशन में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा

देहरादून/हरिद्वार। शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को रुड़की के रामपुर सब्जी मंडी और रेलवे स्टेशन पहुंची। इस कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रहे विभिन्न विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। दोनों स्थानों पर संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।रामपुर सब्जी मंडी और रेलवे स्टेशन पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मौजूद लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों को सभासद संजीव तोमर ने लोगों को ये शपथ दिलाई। ख़ास बात ये रही कि दोनों स्थानों पर महिलाओं की भागीदारी अधिक रही।  रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कई विभागों के शिविर भी आयोजित किये गए।यहाँ आयोजित शिविर मे 35 लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच की गई। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ 12 लोगों को दिया गया।03 महिलाओं को उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया। और 23 लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया। इस दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला उद्योग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments