Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डश्याम संकीर्तन के साथ ही चार दिवसीय विवाह समारोह संपन्न

श्याम संकीर्तन के साथ ही चार दिवसीय विवाह समारोह संपन्न

देहरादून। श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कराए गए 52 निर्धन कन्याओं के विवाह समारोह का चैथे दिन श्री श्याम संकीर्तन के साथ समापन हो गया। सोमवार को लक्ष्मण चैक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में संकीर्तन पर हर कोई झूम उठा।  श्री श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया पहली बार समिति की ओर से दूल्हों की घुड़ चढ़ी एक दिन पहले करवाई गई थी।  इसके साथ ही राजस्थानी ग्रुप, बैंड और ढोल नगाड़े भी थे, जिन पर सब जमकर झूमे। बताया कि इन सभी आयोजनों में इस बार उत्तराखंड की नौनी सोसायटी का विशेष सहयोग मिला। समिति के मुख्य संरक्षक श्रवण वर्मा ने बताया कि रविवार को स्वागत बारात, राजस्थानी नृत्य के साथ ही 52 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मंच संचालन सचिन गुप्ता ने किया। वहीं कार्यक्रम का समापन कोलकाता से आए राज पारिक, दिल्ली से नरेश पुनिया, मयूर  रस्तोगी, उदित अनुभव नारायण और पार्थ गोयल की ओर से श्याम संकीर्तन कर किया गया।इस मौके पर रामकुमार गुप्ता, अनिल गोयल, ओपी गुप्ता, संजय अग्रवाल, चंद्रेश अरोड़ा, मनोज खंडेलवाल, लालचंद शर्मा, पंकज बिजलवान आदि ने विशेष सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments