Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डक्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल रहे गुलजार

क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल रहे गुलजार

देहरादून। क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, जिससे शहर के चैक चैराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे।क्रिसमस पर शहर के लंढौर रोड, मलिंगार चैक, लाइब्रेरी, भगत सिंह चैक सहित कई चैक चैराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि चैक चैराहों पर पुलिस जवान तैनात रहे लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और पुलिस फोर्स की कमी से व्यवस्था चरमरा गई।उधर क्रिसमस पर जोशीमठ से लेकर औली तक पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। औली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।  सोमवार को औली में चियर लिफ्ट का मजा लेने के लिए पर्यटकों की लाइन लगी रही। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते औली में सभी होटल और होम स्टे फुल हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments