Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डखेल मंत्री ने की जनवरी माह में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव...

खेल मंत्री ने की जनवरी माह में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक

देहरादून। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैम्प कार्यालय में आगामी जनवरी माह में मनाए जाने वाले युवा महोत्सव के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में विभागीय मंत्री ने युवा महोत्सव की तैयारियों के बाबत अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए।विभागीय मंत्री ने बताया कि आगामी 05 से 09 जनवरी, 2024 के मध्य युवा महोत्सव आयोजित होगा और दिनांक 12 जनवरी, 2024 को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस जो कि राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है पर होने वाले कार्यकम की भी समीक्षा की गई।खेल मंत्री ने बताया कि युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी करेंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि युवा महोत्सव में प्रतिस्पर्धी एवं गैर प्रतिस्पर्धी कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। प्रतिस्पर्धी कार्यकमों के अन्तर्गत राज्य के सभी जनपदों एवं पोर्टल के माध्यम से सीधे एन्ट्री करने वाले दलों के बीच सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, एकाकी, कहानी लेखन, पोस्टर/पेंन्टिग, योगाभ्यास, फोटोग्राफी एवं भाषण से सम्बन्धित प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। वहीं गैर प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम के अन्तर्गत देहरादून के सभी विश्वविद्यालयों, स्कूलों आदि की टीमों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया है। विभागीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा युवा महोत्सव हेतु राज्य को इस वर्ष ष्यूथ एज जॉब क्रिएटरष् की थीम दी गई है। युवा महोत्सव में विभिन्न विभागों के माध्यम से स्टॉल्स लगाये जायेंगे, जिनमें युवा समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा हैंडिक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं एग्रोप्रोडक्ट से सम्बन्धित स्टॉल सम्मिलित रहेंगे। साथ ही स्थानीय परम्परागत एवं फ्यूजन फूड पर आधारित फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही बताया कि युवा महोत्सव में कैरियर काउन्सलिंग, रोजगार मेला, राज्य के उद्योगों की जरूरत से सम्बन्धित स्किल गैप एनालिसिस आदि पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायें।इसके साथ ही राज्य के पारम्परिक परिधानों एवं बाद्य यंत्रों के कम्पटीशन भी रखे जाएंगे, जिससे कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया जा सके। इस अवसर पर बैठक में विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण अमित कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल एवं सहायक समादेष्टा, युवा कल्याण नीरज गुप्ता जी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments