Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएफओ मसूरी को क्षेत्र में पिंजरा लगाने व गुलदार के सर्च ऑपरेशन...

डीएफओ मसूरी को क्षेत्र में पिंजरा लगाने व गुलदार के सर्च ऑपरेशन में तेजी से कार्य करने के दिए निर्देश

देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को राजपुर क्षेत्र से सटे सिगली गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवार जनों को सांत्वना देते हुए सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वन विभाग की तरफ से तात्कालिक मुआवजा राशि रू.1 लाख पीड़ित परिवारजनों को दिए। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को 03 लाख रुपए की मुआवजा राशि भी शीघ्र दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डीएफओ मसूरी वैभव सिंह को गुलदार के सर्च ऑपरेशन को तेज गति से करने के भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि गुलदार को जल्द पकड़ा जाए ताकि अन्य बच्चे और ग्रामीण सुरक्षित रह सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को देहरादून के राजपुर क्षेत्र से सटे सिगली गांव में गुलदार ने चार साल के बच्चे को निवाला बना लिया। इस अवसर पर डीएफओ मसूरी वैभव सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित पीड़ित परिवारजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments