Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलखपति बनती दीदियां कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री जोशी ने ली...

लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री जोशी ने ली अधिकारियों की बैठक

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में लखपति बनती दीदीयां के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 7 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम की तैयारियों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की और कैसे और दीदियों को लखपति बनाया जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित रोड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टोलो सहित सभ्ैाी प्रकार की व्यवस्थाएं तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।     ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा 07 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। ग्राम में विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की परिकल्पना देश में 02 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक सवा लाख समूह की बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। अभी तक 40 हजार से अधिक लखपति दीदी प्रदेश में बन चुकी है। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर इस कार्यक्रम के माध्यम से लखपति दीदी के संकल्प को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सचिव ग्राम विकास राधिका झा, आयुक्त आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, मनुज गोयल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments