Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Monday, August 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक पर शंख, घण्टे, घड़ियाल बजाकर शंखनाद किया

राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक पर शंख, घण्टे, घड़ियाल बजाकर शंखनाद किया

देहरादून। शहीद स्मारक देहरादून में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच के तत्वावधान में राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बहाल करने व चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने की माँग को लेकर आंदोलन आज छठवें दिवस भी जारी है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक पर शंख, घण्टे, घड़ियाल बजाकर शंखनाद का कार्यक्रम किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि बहरी और झूठी सरकार को जगाने के लिए शंखनाद करके हम उन्हें जगाने का प्रयास कर रहे हैं।
आज आंदोलन को समर्थन देने हेतु वरिष्ठ उक्रांद नेता शान्ति प्रसाद भट्ट भी पहुँचे। शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि विगत 23 वर्षों में राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा हुई है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तत्काल सदन का विशेष सत्र आहूत करना चाहियें और  राज्य आंदोलनकारियों का क्षैतिज आरक्षण बहाल करना चाहिए।
आज के शंखनाद में प्रतिभाग करने वालों में को राम किशन, सुनीता ठाकुर, अंबुज शर्मा, विनोद असवाल, सूर्यकांत शर्मा, सुरेश शर्मा, विपुल नौटियाल,  मुन्नी खंडूरी, जगदीश चंद पंत, आशीष उनियाल, विजय प्रताप मल्ल, गणेश डंगवाल, प्रवीण गुसाईं मोहन रावत,प्रभात डंडरियाल,रेखा शर्मा,अभिषेक बिष्ट, रामचन्द्र नौटियाल, सत्या पोखरियाल, मीरा गुसाईं, सरला शर्मा, सुमन मैंदोला, नवनीत गुसाईं, विनोद धस्माना,खुशपाल सिंह परमार, कल्पेश्वरी, पुष्पा बहुगुणा, ममता भण्डारी,सुरेश नेगी,अजय उनियाल, प्रवीण पुरोहित, क्रांति कुकरेती, ललित जोशी, बलबीर सिंह नेगी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments