Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 69 शिकायतें हुईं दर्ज

जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 69 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जनसुनवाई में 69 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे भूमि, सिंचाई, आर्थिक सहायता, निजी चिकत्सालय द्वारा वेतन रोके जाने, घरों में पानी घुसने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतों के निस्तारण पर अपने विभगा स्तर पर भी समीक्षा करें। जांच वाली शिकायतों के संबंध में शिकायतकर्ता को भी सूचित करें। भूमि सीमांकन सम्बन्धी शिकायतों को 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण की कार्यवाही करते हुए अख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अजबपुर में  खेती हेतु पानी न मिलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए  एक सप्ताह के भीतर पानी पंहुचाने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। भाऊवाला में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकास नगर को मौका मुआवना कराते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में  72 वर्षीय बुजुर्ग शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि रेस्ट कैंप निवासी है अपनी  भूमि सीमांकन हेतु 1 वर्ष से धूमरहे हैैं, जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तहसीलदार सदर  सहित सम्बन्धित तहसीलों को निर्देशित किया कि लंबे समय से भूमि का सीमांकन की शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करें।  तहसीलदार सदर को एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करते हुए अख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत पटल कलेक्टेªट को निर्देशित किया कि जो शिकायतें भूमि सीमांकन की प्राप्त हुई है उनका पूर्ण विवरण दें। डोईवाला में एक मृत व्यक्ति को जीवित दर्शाकर संपति खुर्द्ध-बुर्द्व किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को 15 दिन के भीतर जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला पूर्ति विभाग  से विवेकशाह, अधि0 अभि0 विद्युत राकेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments