Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डयातायात व्यवस्था सबसे बडी चुनौतीः डीजीपी

यातायात व्यवस्था सबसे बडी चुनौतीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के सामने अपराध कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात सबसे बडी चुनौती है जिसमें सुधार लाया जायेगा।मंगलवार को सरदार पटेल भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश में अपराध व कानून व्यवस्था के साथकृसाथ यातायात भी सबसे बडी चुनौती है जिसमें सुधार लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड पुलिस देश की टॉपकृ5 पुलिस फौर्स में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल सडक दुघर्टनाओं में 14 सौ से अधिक मौते हुई हैं दुर्घटनाओ में कमी लाने का भी प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन स्थल हैं यहां पर प्रत्येक वर्ष चार धाम यात्रा, कांवड यात्रा होती हैं यह भी पुलिस के लिए काफी चुनौती वाला काम होता है लेकिन प्रदेश पुलिस प्रत्येक चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहाडी क्षेत्रों में होने वाली दुघर्टनाओं में रेस्क्यू आपरेशन चलाने के लिए एसडीआरएफ की अहम भूमिका रहती है तथा अभी तक एसडीआरएफ ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है जिसको ध्यान में रखते हुए कुमांऊ मंडल के लिए भी अलग से एसडीआरएफ का गठन करने की योजना बनायी गयी है जिसको जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स भी एक समस्या है तथा उनका प्रयास ड्रग्स प्रफी उत्तराखण्ड बनाने का रहेगा। अभिनव कुमार ने कहा कि इसके साथ ही साइबर ठगों पर भी नकेल कसी जायेगी तथा उनकी सम्पत्तियों को राज्य सरकार में निहित करने की तैयारी की जायेगी। प्रेसवार्ता में एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा, आईजी रेंज करन सिंह नगन्यालय, आईजी निलेश आनंद भरणे भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments