Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने दी सरदार पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों...

सीएम धामी ने दी सरदार पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रथम गृह एवं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विस्तृत एवं एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है।

राज्य सरकार द्वारा लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिये र देहरादून के पुलिस लाईन में परेड आयोजित की जायेगी जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार जनपदों की पुलिस लाईन में भी परेड का आयोजन किया जायेगा तथा जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे।

सभी जनपदों में मार्च पास्ट भी निकाला जायेगा। साथ-साथ सभी जनपदों में साईकिल रैली/मोटर साईकिल रैली का भी आयोजन किया जायेगा। हरिद्वार / टिहरी गढ़वाल से साईकिल रैली/ मोटर साइकिल रैली प्रारम्भ होकर उसका समापन देहरादून में होगा तथा देहरादून में उनका स्वागत किया जायेगा एवं प्रशस्ति पत्र भी दिये जायेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments