Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउच्च स्तरीय समिति में उत्तराखंड चारधाम से नौ सदस्य हुए नामित, शासनादेश...

उच्च स्तरीय समिति में उत्तराखंड चारधाम से नौ सदस्य हुए नामित, शासनादेश जारी

देहरादून: उच्च स्तरीय समिति देवस्थानम विधेयक में उत्तराखंड शासन द्वारा उत्तराखंड के चारधामों से नौ तीर्थपुरोहितों, हक हकूकधारियों, विद्वतजनों, जाधकारों को नामित किया गया है।

बता दें कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर हक हकूकधारियों के सुझाव, सहमति व विचार. विमर्श करने के लिए पूर्व राज्य सभा सांसद बदरीनाथ. केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके मनोहर कांत ध्यानी को अध्यक्ष मनोनीत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था।

जिसके बाद शुक्रवार को धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल द्वारा शासनादेश जारी कर चारों धामों से नौ सदस्य नामित हो किये गये हैं।

नामित सदस्यों में बदरीनाथ धाम सेविजय कुमार ध्यानी, संजय शास्त्री, रवीन्द्र पुजारी, वहीं केदारनाथ से विनोद शुक्ला, लक्ष्मी नारायण जुगडान, गंगोत्री धाम से संजीव सेमवाल, रवीन्द्र सेमवाल हैं। ऐसे ही यमुनोत्री धाम से पुरुषोत्तम उनियाल, राजस्वरूप उनियाल नामित हुए है।

शासनादेश में कहा गया है कि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानय प्रबंधन बोर्ड के समस्त पहलुओं पर विचार विमर्श करने के लिए सभी पक्षों से विचार-विमर्श करने के उपरांत संस्तुति हेतु पूर्व राज्य सभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति में उपरोक्त सदस्यों को नामित किया गया है।

अनु सचिव प्रेम सिंह राणा ने बताया कि हरिचंद सेमवाल सचिव धर्मस्व -तीर्थाटन एवं धार्मिक मेला अनुभाग द्वारा आज सदस्यों के नामित किये जाने का शासनादेश जारीकर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments