Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकार खाई में गिरी, चार लोग घायल

कार खाई में गिरी, चार लोग घायल

नैनीताल। शनिवार की  सुबह एक टैक्सी खाई में जा गिरी। हालांकि टैक्सी 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर एक बिजली के पोल से जा टिकी जिससे कार सवार चार लोग सुरक्षित बच सके। चारों सामान्य घायल बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र स्थित अल्मा कॉटेज में एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय 33 वर्षीय मदनए 40 वर्षीय केशवए 31 वर्षीय उमेश व एक अन्य कार में मौजूद थे। जैसे ही चालक ने वाहन को स्टार्ट किया तो वो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार 20 मीटर नीचे जाकर एक बिजली के पोल पर टिक गई। अगर कार पोल पर नहीं रुकती तो बहुत गहरी खाई में गिरती और न जाने कितना बड़ा नुकसान हो जाता। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। कार को गिरता देख सभी स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद चारों घायलों को नजदीकी सड़क तक ले जाया गया और दूसरी कार में बैठाकर स्थानीय बीण्डीण्पाण्डे अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सको का कहना है कि कार हादसे के घायलों को लाया गया थाए जिसमें दो की हालत स्थिर है और दो का उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments