Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रद्धापूर्वक मनाई गई माघि महीने की संग्राद

श्रद्धापूर्वक मनाई गई माघि महीने की संग्राद

देहरादून। प्रातः नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई नरेन्द्र सिंह ने आसा दी वार का शब्द सतगुरु होइ दइआलु त सरधा पुरिऐ का गायन किया एवं सेवक परिवार के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गए। भाई शमशेर सिंह जी हैंड ग्रंथी ने कहा कि माघि के महीने जो लोग रोजाना गुरु की संगत करते हैं उन्हें तीर्थ के स्नान का फल मिलता है संगत करने वाले ही प्रभु का जपते और जपाते है, कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरुद्वारा साहिब जी के हजूरी रागी जत्थे भाई कवरपाल सिंह ने श्पूता माता की आसीस निमख न बिसरउ तुम कउ हरि हरि सदा भजहु जगदीसश्का शब्द गायन किया। गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब जी में धर्म प्रचार कमेटी के पंज प्यारों द्वारा 19 प्राणीओ को अमृत पान कराया गया।
आज संग्राद के पवित्र दिन पर गुरुद्वारा गुरु रामदास साहिब जी की पुरानी इमारत का नवीकरण का कार्य संगतों एवं प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से आरंभ किया गया गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग लंगर हाल वह रहाशी कमरों को पूर्ण रूप से बनाने का कार्य जयकारों की गुजों के साथ प्रारंभ किया गया इलाके की संगत में बहुत ही हर्ष व उत्साह है सभी ने इस शुभ कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया साथ ही प्रबंधक कमेटी ने सरदार संतोख सिंह नागपाल जी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
         हैंड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने सरबत के भले के लिए अरदास की, प्रधान, गुरबख्श सिंह राजन जी व जनरल सेक्रेटरी  गुलजार सिंह जी द्वारा संगतों को माघि महीने की संग्राद की बधाई दी ।।स. दविंद्र सिंह सहदेव व तिलक राज कालरा जी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।मंच का संचालन सेवा सिंह मठारु ने करते हुए कहा कि दिनांक 15 जनवरी  को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंध में गुरुद्वारा करनपुर से दोपहर 12.30 बजे नगर कीर्तन आरंभ होगा। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर व प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह जी राजन अध्यक्ष, गुलजार सिंह महासचिव, चरणजीत सिंह उपाध्यक्ष,सेवा सिंह मठारु,गुरप्रीत सिंह जौली, अमरजीत सिंह छाबड़ा, दविंद्र सिंह भसीन,सतनाम सिंह जी, तिलक राज कालरा, दविंदर सिंह सहदेव,राजिंदर सिंह राजा, हरचरण सिंह, गुरदयाल सिंह,गुरनाम सिंह, अविनाश सिंह, अरविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments