Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डतीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बनेगी भाजपा की...

तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बनेगी भाजपा की सरकार

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया महिला स्वयं सहायता समूह ,एनजीओ संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर शक्ति वंदन के प्रदेश प्रभारी लाजवंती झा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के साथ में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह एनजीओ के संचालक भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गंभीरता के साथ  देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं आने वाले दोनों में देश दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति का देश बनेगा। आज सभी लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है ऐसे में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी और प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। शक्ति बंधन के मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने की अपील भी की। शक्ति वंदन के प्रदेश प्रभारी लाजवंती झा का कहना है कि केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक ,सामाजिक उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं उसमें शक्ति वंदन एक जीता जागता उदाहरण है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि केंद्र  और राज्य सरकार की योजनाओं को महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जन जन तक पहुंच रही हैं उसी कड़ी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और एनजीओ के साथ भी संपर्क अभियान की शुरुआत की गई है इसी के तहत छात्र-छात्राओं का सम्मेलन किया जाएगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से काम कर रहे है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  देश का विकास हो रहा है  वहीं प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम कर रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बेहतर इलाज के लिए काम कर रही है, कई स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही है जिसके तहत आम लोग अपनी मेडिकल की जांच अस्पतालों में मुफ्त में कर रहे हैं, मोतियाबिंद का फ्री में ऑपरेशन हो रहा है। कोऑपरेटिव बैंक द्वारा इंटरेस्ट फ्री  लोन दिया जा रहा है। जिसका लाभ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा है  महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है ग्राम विकास विभाग काम कर रहा है।
उनका कहना है कि 2025 तक प्रदेश में सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा उसे दिशा में जिस तरह से काम किया जा रहा है   स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यह संकल्प जल्द पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न का भी प्रमोट किया है इससे किसानों को काफी पहुंच रहा है उनका कहना है कि प्रदेश सरकार समूह की बहनों के माध्यम से मंडुवा और दूसरे अनाज की खरीदारी कर रही है। एमएसपी रेट पर खरीद रही है और उन्हें सब्सिडी मिल रही है खेती के क्षेत्र में जैविक खेती दायरा बढ़ रहा है ऑर्गेनिक फार्मिंग में भी प्रदेश आगे बढ़ रहा है।आपको बता दें कि कार्यक्रम का समापन भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, शक्ति वंदन प्रदेश प्रभारी लाजवंती  झा, अजेय कुमार  प्रदेश महामंत्री संगठन, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चाअध्यक्ष आशा नौटियाल, कुलदीप कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, कृषि मंत्री गणेश जोशी, गीता रावत प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ,कमली भट्ट प्रदेश मंत्री, नेहा शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ प्रदेश मंत्री रीता चमोली, आईटी संयोजक रंजना चतुर्वेदी, कमल जोशी रंजना शर्मा,जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चैधरी ,आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव वर्मा, जिला मंत्री रजनी वर्मा ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एनजीओ के संचालक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments