Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा कार्यकारी शाखा संघ के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल...

उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा कार्यकारी शाखा संघ के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को वार्षिक अधिवेशन की जानकारी दी और संघ की वार्षिक पत्रिका ‘आरोही’ भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आप सभी अधिकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन और उनको आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता और सरकार के मध्य जितना अच्छा समन्वय स्थापित करेंगे, जनहित में कार्य और तेजी से होंगे। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं और वे विश्वसनीयता और निर्भरता में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन को मिले आप सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करें और गुड गवर्नेंस पर फोकस किया जाय। उन्होंने कहा वर्ष 2023 में उत्तराखंड ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिसमें सभी अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अधिकारियों से इसी लगन और सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के अध्यक्ष गिरधारी सिंह रावत, उपाध्यक्ष डॉ. ललित नारायण मिश्रा, प्रताप शाह एवं पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments