Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहोटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया

होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने तथा अभियान की मॉनिटरिंग के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा प्रिंस चैक, गांधी रोड, त्यागी रोड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
तहसीलदार सदर मोहम्मद शाहदाब एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम रमेश सिंह, के नेतृत्व में टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया, जिसमें मानकों के अनुसार व्यवस्था एवं गुणवत्ता न होने के फलस्वरूप टीम द्वारा 11 प्रतिष्ठानों के चालान करते हुए, आख्या अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई।
टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन के समीप होटल मीडो की किचन में गंदगी पाई गई तथा मांस भी गंदी अवस्था में रखा पाया गया, साथ ही फूड सेफ्टी लाइसेंस की वैधता समाप्त पाई गई, मांस का बिल दिखाने पर बिल प्रस्तुत नहीं किया गया जिस पर टीम द्वारा दुकान का चालान किया गया।
इसी प्रकार तरुण आहूजा रॉयल रेस्टोरेंट में सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई, खाद्य सामग्री का नमूना लिया गया। ऋषिपाल मीट की दुकान पर लाइसेंस पाया गया, किंतु सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। पंजाबी ढाबा प्रिंस चैक पर निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर लाइसेंस पाया गया, किंतु मेडिकल एवं वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं पाई गई तथा सफाई का स्तर भी असंतोषजनक पाया गया।

टल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments