Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरूनानक एकेडमी ने विनहिल को 59 रनों से हराया

गुरूनानक एकेडमी ने विनहिल को 59 रनों से हराया

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस के तत्वावधान में आरंभ किये गये इंटर स्कूल अंडर- 15 जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूनानक एकेडमी शौर्य की शानदार घातक गेंदबाजी के चलते विनहिल स्कूल को 59 रनों से पराजित करते हुए पूरे अंक हासिल किये। गुरूनानक एकेडमी की टीम शौर्य की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और मैच में शौर्य ने पांच विकेट चटकाये।
यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर स्कूल अंडर-15 जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन गुरूनानक एकेडमी एवं विनहिल स्कूल की टीम के बीच मैच खेला गया और गुरूनानक एकेडमी की टीम के खिलाडियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 98 रन बनाये।
मैच में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी विनहिल स्कूल की टीम के खिलाडियों ने शुरूआती दौर में तेजी के साथ खेलने का प्रयास किया लेकिन वह निर्धारित ओवर में 39 रन पर ढेर हो गई और जीएनए की टीम ने  मैच को 59 रन से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।  मैच में दर्शकों को हर्ष और उत्साह प्रदान करती रहीं, जीएनए टीम के कप्तान प्रियांशु  ने अधिकतम रन 39 रनों का योगदान अपनी टीम को प्रदान किया और  शौर्य ने पांच विकेट लेकर टीम को 59 रनों से जीत दिलाई।
इस अवसर पर इस दौरान जीएनए ने एक प्रभावशाली प्रदर्शन करके शानदार टीमवर्क और उत्कृष्ट गेमप्ले के माध्यम से जीत हासिल की। इस अवसर पर द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के चेयरमैन  अवधेश चैधरी, निदेशक  सिद्धार्थ चैधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह एवं उप प्रधानाचार्य स्वाति पपनै ने विजेता टीम और उनके कोचों को संबोधित करते हुए सभी भाग लेने वाली टीमों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि द हैरिटेज स्कूल उत्तर कैम्पस सभी भाग लेने वाले स्कूलों, कोचों और खिलाड़ियों के प्रयासों के लिए कृतज्ञ है।
इस अवसर पर  स्कूल के चेयरमैन चैधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चैधरी, सिद्धार्थ चैधरी, स्कूल की प्रधानाचार्य दीपाली सिंह, उप प्रधानाचार्य स्वाति पपनै, कोडिनेटर सुभि थापा, फिजिकल ट्रेनर्स आयुष मित्तल, गौतम प्रधान, ओ पी कैलखुरा सहित स्कूलों के प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments