Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 18 प्रस्ताव आए, जिनमें से 16 पर मुहर लगी। स्थानीय फसल प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत कलस्टर में समूहों के माध्यम से परंपरागत फसलों के सत्यापित बीज का उत्पादन एवं वितरण के संबंध में कैबिनेट ने फैसला लिया। उत्तराखंड घुड़सवार पुलिस सेवा संसोधन नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई है। समान नागरिक संहिता का विषय आज कैटिनेट में नहीं रखा गया, संभवत अगली कैबिनेट की बैठक में इसे रखा जाएगा। विधानसभा का सत्र आहूत होने के कारण कैबिनेट की निर्णयों की ब्रीफिंग नहीं हुई।
उत्तराखंड अधीनस्थ सिविल न्यायालय लिपिक वर्गीय सेवा नियमावली 2007 में संसोधन को मंजूरी दी गई है। जनपद चंपावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी प्रदान की गई है। उत्तराखंड ऑन डिमांड ठेका गाडी द्वारा परिवहन संसोधन नियमावली 2024, मंडी परिषद की निर्धारित लागत सीमा में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। सहसपुर स्किल हब में 5 सेक्टर की ट्रेनिंग को मंजूरी प्रदान की गई है। बाजपुर आईटीआई सेंटर आफ एक्सीलेंस बनेगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का 22 व प्रतिवेदन सदन में रखने को मंजूरी दी गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के 2018-19 से 2022-23 तक के प्रतिवेदन सदन में रखने को मंजूरी प्रदान की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments