Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डछात्रसंघ चुनाव की मांग पर अड़े छात्र संगठन, छुट्टी के दिन भी...

छात्रसंघ चुनाव की मांग पर अड़े छात्र संगठन, छुट्टी के दिन भी डीएवी कॉलेज में धरना

देहरादून: डीएवी के तमाम छात्र संगठन हर हाल में चुनाव छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अड़ गए हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में छात्र नेता छुट्टी के बावजूद कालेज आए और धरना दिया। उन्होंने साफ कहा है कि अगर सरकार चुनाव नहीं कराती तो विस चुनाव का युवा विरोध करेंगे।

सभी संगठनों से जुड़े छात्र छुट्टी के बाद भी सुबह करीब ग्यारह बजे कालेज पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होनें कालेज मुख्य गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने सरकार पर खुलकर छात्र रानजीति खत्म करने का आरोप लगाया। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ छात्रों की समस्याओं को मंच देने का काम करता है।

महाविद्यालय के प्रभारी तंत्र को विकसित करने का भी कार्य करती है। लेकिन कालेज में अब तक चुनाव को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जबकि एक माह कालेज पूरी तरह खुले हुए हो गया है। छात्र सुचारू रूप से कालेज भी आने लगे हैं। ऐसे में चुनाव में अब कोई दिक्कत नहीं है।

कोरोना काल में सारे राजनैतिक दलों की सभाएं भी होने लगी है। लेकिन छात्रों के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा। इस दौरान हनी सिसोदिया, उदित थपलियाल, आकिब अहमद,अंकित बिष्ट, सुमित कुमार, अभिषेक ममगाईं, शोएब अहमद,मनोज कुमार ओर चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments