Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डटीमों ने जारी रखी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

टीमों ने जारी रखी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। घंटाघर से दिलाराम चैक, ब्रहमकमल चैक, कैनाल रोड, डाईवर्जन, सहारपुर चैक, कांवली रोड, बल्लीवाला चैक जीएमएस रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने 46 चालान करते हुए रुपए 31300 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 06 चालान करते हुए, रुपए 2000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 19 चालान करते हुए रुपए 9500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे। अतिक्रमण मुक्त अभियान के प्रारंभ 13 जनवरी 2024 से अब तक नगर निगम, पुलिस एवं आरटीओ द्वारा लगभग 4528 चालान किये जिनमें धनराशि रू0 1179200 वसूली गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments