Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया ’’विकल्प रहित संकल्प’’ भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित

मुख्यमंत्री ने किया ’’विकल्प रहित संकल्प’’ भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में हमने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन लक्ष्यों को संकल्प तक पहुंचाने के लिए हमें मेहनत करनी चाहिए और किसी भी संकल्प में कोई विकल्प नहीं होना चाहिए, क्योंकि जिस संकल्प में विकल्प नहीं होता वह संकल्प अवश्य पूर्ण होता है और हम इसी ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को लेकर ’’21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक’’ बनाने के लिए प्रयासरत हैं। यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ’’विकल्प रहित संकल्प’’ भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
       ’’युवा संकल्प’’ की अलख जलाये रखने के उद्देश्य से उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ’’विकल्प रहित संकल्प’’ परिवार के तत्वावधान में ’’21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन वीडियो माध्यम से प्रतिभाग किया था। निर्णायक मंडल की ओर से अंतिम चरण में शीर्ष 5 प्रविष्टियों में से प्रथम तीन प्रविष्टियों के साथ ही अन्य दो को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में  प्रथम दुर्गेश अमोली, द्वितीय शाम्भवी मुरारी, तृतीय विनय कुमार, चतुर्थ आयुषी पांडे, तथा पंचम प्रज्ञा पंत को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments