Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम कार्यालय में दे दी युवती को फर्जी नियुक्ति, मामला दर्ज

डीएम कार्यालय में दे दी युवती को फर्जी नियुक्ति, मामला दर्ज

देहरादून। उत्तराखण्ड में फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला रूकने का नाम नही ले रहा है। फर्जीवाडा करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि वे अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। इसी क्रम में  युवती को जिलाधिकारी कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर का फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी के खिलाफ देहरादून जिलाधिकारी सोनिका सिंह के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ युवती के पिता ने तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना नगर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि  आरोपी ने खुद को सचिवालय में संपत्ति विभाग में  अधिकारी बताया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।  
मिली जानकारी के अनुसार फर्जी नियुक्ति मामले में पीड़ित के पिता ने एडीएम प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई थी कि पीड़ित की बेटी ने बीबीए किया हुआ है और वर्तमान में बेरोजगार है। पीड़ित के पड़ोसी के घर अवनीत भट्ट नाम के व्यक्ति का आना जाना था। अवनीत भट्ट की मुलाकात पीड़ित से उनके पड़ोसी के द्वारा हुई थी। अवनीत भट्ट ने खुद को सचिवालय में संपत्ति विभाग में राज्य संपत्ति वर्ग-2 का अधिकारी बताया और अपना पहचान पत्र भी दिखाया था।
अवनीत भट्ट ने पीड़ित को बताया कि कार्यालय जिलाधिकारी देहरादून में कुछ डाटा ऑपरेटर के पद खाली हैं और वह पीड़ित की बेटी को वहां नौकरी दिलवा सकता है। इस पर पीड़ित राजी हो गया। उसके बाद अवनीत भट्ट ने कहा कि कुछ दस्तावेज तैयार करवाने होंगे, जिसके लिए 20 हजार रुपए देने होंगे, जोकि सरकारी फीस है। पीड़ित ने अवनीत की बातों पर विश्वास कर उसके द्वारा बताए नंबर पर 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए ट्रांसफर करने के एक हफ्ते के बाद अवनीत भट्ट ने पीड़ित की बेटी को एक नियुक्त पत्र दिया जो कि कार्यालय जिलाधिकारी द्वारा जारी किया हुआ था। पीड़ित और उसकी बेटी जब नियुक्ति पत्र को लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंची तो कार्यालय द्वारा बताया गया कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद रायपुर निवासी जगदीश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी शिवानी को नौकरी दिलाने के लिए अवनीत भट्ट नाम के व्यक्ति ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर वाला नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी की है। पिता की तहरीर के आधार आरोपी अवनीत भट्ट के खिलाफ थाना नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल व्यक्ति के सचिवालय में तैनात अधिकारी वाले मामले की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments