Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डत्रिस्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

त्रिस्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रूद्रपुर (उधमसिंहनगर)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के त्रिस्तरीय निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन अनेक जनप्रतिनिधि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए। पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन और पंचायतीराज सचिव हरिचन्द्र सेमवाल, पंचायतीराज निदेशक निधि यादव के दिशा निर्देश में जनपद के नगर गांधी पार्क में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के त्रिस्तरीय निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को पंचायतीराज विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डी०पी० देवराड़ी द्वारा मॉडल जी०पी०डी०पी० के निर्माण विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।
कार्यशाला में अल्मोड़ा से आये ग्राम प्रधान राजेश कुमार, नैनीताल से आये दिनेश जोशी, जसपुर से ब्रह्मानंनद, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीन कुमार कोरंगाएवं जनपद बागेश्वर से आयी रूकमणी दानू ने प्रशिक्षण के पुनरावलोकन के उद्देश्य से अपने-अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त करते हुए विभिन्न समस्याओं को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। जबकि स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश गंगवार, द्वारा पंचायतों में लागू ई-ग्राम स्वराज एवं अन्य पोर्टलों के प्रबन्धन विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। पंचायतीराज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के अंतिम आज कुमाऊँ मण्डल से आये त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को जनपद ऊधमसिंह नगर में स्थित पंचायत लर्निंग सेंटर एवं काठगोदाम स्थित प्लास्टिक रिसाईक्लिंग प्लांट का भी अध्ययन और भ्रमण करवाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments