Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसामाजिक सहभागिता से ही टी.बी. उन्मूलन संभवः मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया

सामाजिक सहभागिता से ही टी.बी. उन्मूलन संभवः मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया

देहरादून। सामाजिक सहभागिता से ही टी.बी. उन्मूलन संभव यह बात स्वाति भदौरिया मिशन निदेशक एन.एच.एम. ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय टी.बी. फोरम की बैठक के अध्यक्षता के दौरान कही। मिशन निदेशक द्वारा टी.बी. फोरम के समस्त सदस्यों से अपेक्षा की गई कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा टी.बी. उन्मूलन के लक्ष्य वर्ष 2025 हेतु सभी का सहयोग आवश्यक है जिस हेतु प्रदेश में 10 हजार से अधिक निक्षय मित्रों द्वारा टी.बी. रोगियों को सहयोग देने हेतु पंजीकृत किया गया है तथा टी.बी. रोग से ठीक हो चुके 130 प्रशिक्षित टी.बी. चैंपियन्स द्वारा समय-समय पर टी.बी. रोगियों की काउंसलिंग व सामाजिक जागरुकता प्रसारित किये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है।
मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की निशुल्क हेल्पलाइन सेवा 104 के माध्यम से टी.बी. रोगियों से समय-समय पर फीडबैक लिया जाए जिसमें टी.बी. रोगियों के उपचार, निक्षय पोषण योजना की जानकारी ली जाए व किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निवारण किया जाए। बैठक में टी.बी. चैंपियन्स, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा अनुभव साझा किये गये जो कि टी.बी. उन्मूलन हेतु मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में अमनदीप कौर अपर मिशन निदेशक एनएचएम, डॉ भागीरथी जोशी निदेशक एनएचएम, डॉ पकंज सिंह राज्य कार्यक्रम अधिकारी एनटीईपी, डॉ. जेएस नेगी राज्य क्षय रोग अधिकारी, डॉ फरीदुजफर कार्यक्रम अधिकारी सीपीएचसी, डॉ अनुराग अग्रवाल टीबी एंड चेस्ट फिजिशियन, डॉ ऋचा कम्युनिटी मेडिसिन दून मेडिकल कॉलेज, डॉ उमा रावत, डॉ विकास पांडे, जीत, रीच, टी.बी. चैंपियन्स व पीएलएचआईवी नेटवर्क संस्था के प्रतिनिधि आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments