Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में 102 शिकायतें हुईं दर्ज

जनसुनवाई कार्यक्रम में 102 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 102 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण, निजी भूमि पर बाहरी व्यक्तियों को बसाने, लम्बे समय से सड़क न बनने, आर्थिक सहायता दिलाने, भरण पोषण, जल निगम, जल संस्थान, एमडीडीए,  पुलिस,  आदि विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में ग्राम समाज एवं सरकारी  भूमि पर अतिक्रमण के प्रकरणों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से देखें तथा पटवारी की जांच आख्या को देखते हुए स्वयं भी मौके पर जाकर वस्तुस्थिति अवगत होते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर है संबंधित पटवारी, लेखपाल के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ठि दर्ज की जाएगी।
जनसुनवाई में नत्थनपुर निवासियों द्वारा अपनी शिकायत में क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा निजी भूमि पर बाहरी लोगों को बस्ती बनाकर बसाया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को रहना मुश्किल हो रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने अपर आयुक्त नगर निगम देहरादून एवं पुलिस को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्राम सभा आंडवा विकासखंड चकराता के निवासियों द्वारा लंबे समय से सड़क की मांग पर भी सड़क निर्माण न होने की शिकायत पर अधि अभि लोक निर्माण विभाग चकराता को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।नगर निगम की भूमि पर गिरासू पेड़ से भवन को खतरा होने , पेड़ कटाए जाने की मांग पर नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं शहर में नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका मसूरी द्वारा मॉनिटरिंग गवर्नेंस सॉफ्टवेयर अपग्रेडिंग कार्यों का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी मसूरी को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं मेहूवाला निवासी एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जार रहा है, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनपद हरिद्वार निवासी एक महिला, जिसका मायका देहरादून में है ने अपनी शिकायत में पति द्वारा उत्पीड़न एवं मारपीट की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को सम्बन्धित जनपद से समन्वय करते हुए कार्यवाही हेतु पत्राचार किये जाने को कहा।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments