Latest news
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत मृतक एवं अपात्र के नाम से लिया राशन तो होगी कानूनी कार्रवाईः रेखा आर्य नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल ने बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री ने नौले-धारों के सुदृढ़ीकरण और संरक्षण पर ध्यान देने के अधिकारियों को दिए निर्देश राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डसहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया चुनाव प्रशिक्षण

सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया चुनाव प्रशिक्षण

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका की उपस्थिति में सह नोडल अधिकारी प्रशिक्षण निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए निर्वाचन के दौरान उनके दायित्वों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देशित किया बूथ पर मूलभूत सुविधाएं देख लें तथा जिन बूथों पर कार्य कराए जाने हैं उनकी सूची यथाशीघ्र प्रेषित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रान्तर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत् जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें विशेषकर जिन बूथ पर 50 प्रतिशत् या उससे कम वोटिंग हुई है, ऐसे सभी बूथों पर कार्यक्रम करें तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से जनमानस को मतदान के लिए प्रेरित करें। जहां पर बूथ परिवर्तित होने हैं उसका कारण सहित सूची भेजें। साथ ही निर्देशित किया कि विभिन्न गतिविधियों में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सूचित करें। उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने इलेक्ट्राल रोल देख लें तथा वोटर लिस्ट अपडेशन, डूॅप्लीकेसी हटाने आदि कार्यों को ध्यान पूर्वक करें। तथा राजनैतिक दलों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी,सह नोडल अधिकारी प्रशिक्षणध्निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments