Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने अधिकारियों को मतदाता शपथ दिलाई

डीएम ने अधिकारियों को मतदाता शपथ दिलाई

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में कलेक्ट्रेट परिसर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता हेतु गतिविधि आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने जनपद के सभी व्यस्क नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं तथा अपनी सरकार चुनते हुए लोकतंत्र को मजबूत करें। विशेषकर नये वोटर्स को मतदान करने तथा मतदान के लिए अपने मित्रों, परिजनों, आसपास के लोगों सहित अन्य को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments