Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डछद्म सत्र चलाने की कांग्रेसी घोषणा लोकतंत्र और संवैधानिक प्रक्रियाओं का अपमानः...

छद्म सत्र चलाने की कांग्रेसी घोषणा लोकतंत्र और संवैधानिक प्रक्रियाओं का अपमानः भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस द्वारा बजट सत्र के विरोध में गैरसेण में छद्म सत्र चलाने की घोषणा को उसका दोहरा चरित्र करार देते हुए कहा कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद नकली सरकार के संचालन से वह अपने अहम की तुष्टि ही कर सकती है। समानांतर सदन की यह घोषणा लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं का अपमान है ।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा कि इस तरह के राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर और संवैधानिक परंपराओं का अपमान कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी का निर्णय उनके राजनैतिक दोहरेपन को पुनः उजागर करता है । एक तरफ उनके और तमाम अन्य विपक्षी विधायक बजट सत्र को देहरादून में कराने का अनुरोध करते हैं और दूसरी तरफ सत्र प्रारंभ होने के अगले दिन गैरसैंण में छद्म सत्र आयोजित करने का राजनैतिक नौटंकी की घोषणा करते हैं। उनका सिर्फ राजनैतिक लाभ की दृष्टि से लिया यह निर्णय, संवैधानिक प्रक्रिया का मजाक बनाने और लोकतंत्र के मंदिर की उपेक्षा करने का प्रयास है। जिन तमाम विषयों को लेकर वे सड़कों पर सदन चलाने का नाटक करने जा रहे हैं उन पर चर्चा का सर्वश्रेष्ठ मंच विधानसभा ही है। यह दुखद है कि कांग्रेस विधायकों के पास राजनीति करने का तो समय है लेकिन सदन में जनता के मुद्दों को उठाने का नही है।
श्री भट्ट ने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने काम भाजपा सरकारों ने ही किया है । आज वहां जो भी चहुमुखी विकास हो रहा है वह राज्यवासियों की भावनाओं के प्रतीक गैरसैंण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का नतीजा है । सभी पक्ष के विधायकों के अनुरोध और आम चुनावों के अंतर्गत संक्षिप्त सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिस पर पहले स्वयं विपक्ष के नेता भी सहमत थे, लेकिन भ्रम फैलाकर राजनैतिक लाभ अर्जित करने के लिए कांग्रेस यह कोशिश कर रही है। सरकार पहले ही कह चुकी है कि ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में ही आयोजित किया जाएगा, लेकिन चूंकि कांग्रेस के पास सदन में उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह यह राजनैतिक प्रपंच करने जा रही है । उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जनता कांग्रेस को लगातार 10 वर्षों से एक के बाद एक अनेकों चुनावों में नकार चुकी है और जिस तरह की मुद्दाविहीन एवं वैचारिक शून्यता के दौर से कांग्रेस गुजर रही है, उसको देखते हुए उनके नेताओं को दशकों तक सरकार में आने की उम्मीद नहीं है। यही वजह है कि वह स्वयं को झूठा दिलासा देने के लिए नकली सरकार का गठन करने जा रहे हैं ताकि अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का भी दोहन किया जाए। उन्होंने कटाक्ष किया कि जिस तरह गुटबाजी के अंदरूनी हालत कांग्रेस में हैं उसे देखते हुए वे डमी सीएम और मंत्री चुन पाएंगे, विश्वास करना मुश्किल है। उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा, वे सदन तो नकली दिखा सकते हैं लेकिन जनता असली है और लोकतंत्र शुद्ध है। लिहाजा लोकतांत्रिक परंपराओं के इस सार्वजनिक अपमान के लिए प्रदेशवासी उन्हे कभी माफ नहीं करेंगे और आगामी चुनावों करारा सबक सिखाने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments