Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपाबो ब्लॉक प्रमुख रजनी रावत अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुई...

पाबो ब्लॉक प्रमुख रजनी रावत अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुई शामिल

देहरादून। पौड़ी के पाबो ब्लॉक प्रमुख रजनी रावत ने अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर सभी का पटका और फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों से 400 पार के मोदी मिशन में जुट जाने का आह्वाहन किया। उन्होंने सभी की भावनाओं के संरक्षण का भरोसा दिलाते हुए कहा, केंद्र में मोदी और राज्य में धामी सरकार के विकास कार्य जनता अनुभव कर रही है। जनता मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मन बना चुकी है। हमे तो सिर्फ जनता के मध्य 100 दिन तक अधिक से अधिक सक्रियता रहकर, उन्हे मतदान केंद्र तक पहुंचाना है। पार्टी की सदस्यता लेने वाली श्रीमती रावत ने कहा, मोदी और धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। इसी क्रम में अपने क्षेत्र हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर, उत्तराखंड को सर्वश्रष्ठ राज्य की मुहिम में सहभागी बनने के लिए हम यहां आए हैं। इस दौरान उनके साथ राम सिंह रावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विनोद सिंह नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख द्वारीखाल, दिनेश सिंह पूर्व प्रधान, जसवंत सिंह पूर्व प्रधान, अमित रावत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों के साथ प्रमुख रूप से भाजपा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments