Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

मुख्य सचिव से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से भेंट कर आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए आवासीय सुविधा में विस्तार की आवश्यकता बताई। उन्होंने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत केदारनाथ धाम में विश्राम गृह व रैन सेल्टर के निर्माण हेतु बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
अजेंद्र ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में बीकेटीसी के कई यात्री विश्राम गृह और भवन अवस्थित थे। मगर आपदा में ये सभी ध्वस्त हो गए थे। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के लिए मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों हेतु बीकेटीसी की सारी भूमि अधिग्रहित कर ली गयी है। वर्तमान में बीकेटीसी के पास कोई भी विश्राम गृह नहीं है। इस कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्य सचिव से केदारनाथ मंदिर परिसर के समीप भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि वहां पर पर्याप्त कक्षों वाले एक विश्राम गृह का निर्माण किया जा सके।
अजेंद्र ने मुख्य सचिव से केदारनाथ हेलिपैड के समीप भी बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिस पर बीकेटीसी अपने संसाधनों से एक हॉलनुमा ढांचा तैयार कराएगी। इस प्री फेब्रिकेटेड ढांचे में अलाव इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। ताकि आर्थिक दृष्टि से कमजोर तीर्थ यात्री वर्षा व बर्फवारी के समय इसका उपयोग कर सकें। बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के विश्राम गृह को उच्चीकृत किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ धाम में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा आवंटित किए जाने वाली टेंट कालोनी के लिए सुव्यवस्थित नीति बनाये जाने की जरुरत भी बताई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments