Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डइंडिया बुक रिकॉर्ड्स के छठे कॉन्वोकेशन में प्रतिभाओं का सम्मान

इंडिया बुक रिकॉर्ड्स के छठे कॉन्वोकेशन में प्रतिभाओं का सम्मान

देहरादून। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आईबीआर) ने छठे कॉन्वोकेशन समारोह में उपलब्धियां हासिल करने वालों और रिकॉर्ड बनाने वालों को सम्मानित किया। देश भर से आए मेहमानों ने फरीदाबाद में आईबीआर कार्यालय का दौरा किया। अपने परिजनों के साथ पहुंचे मेहमानों ने रिकॉर्ड सत्यापन की प्रक्रिया देखी और अपनी सफलता व संघर्ष के बारे में बताया। आईबीआर रिकॉर्ड धारकों को प्रोत्साहित करने और उनसे जुड़ने के लिए ऐसे समारोह नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
छठे कॉन्वोकेशन एट आईबीआर ऑफिस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में पलक्कड़ की कृष्णा प्रिया सी., चंगनास्सेरी के सूर्य हरिप्रसाद, पथानमथिट्टा के मुहम्मद हामिज इब्नु अजमल, वायनाड के सूरज बी टी, कोट्टायम के अधर्व कृष्णनय पलक्कड़ के कार्तिक आर. और श्रीहरि सुरेश (सभी केरल से)य कुरूक्षेत्र से डॉ. राज रूप फुलियाय चेन्नई, तमिलनाडु की काव्या हरिका डेंडुकुरीय मैसूरु की रुशिका सी.य बेंगलुरु की याना ए. जैनय बेंगलुरु की ब्लेसिना एंजेल एस. (सभी कर्नाटक से)य दिल्ली से प्रिशा अग्रवाल और पवन बंसलय मुजफ्फरपुर, बिहार की जाहन्वी सिंहय हैदराबाद, तेलंगाना से साकेत नागभूषण के.एम.य बीरभूम, पश्चिम बंगाल की रैना सुल्तानाय और पुणे, महाराष्ट्र के शिवांश नागा आदित्य कासुकुर्थी प्रमुख थे।
कांच की बोतल पर विश्व प्रसिद्ध कालपथी रथ मंदिर बनाने के लिए कृष्णा प्रिया को सम्मानित किया गया। डॉ. राज रूप फुलिया, आईएएस (सेवानिवृत्त) को विभिन्न भाषाओं में सर्वाधिक गीत गाने के लिए सम्मान मिला। सूर्या हरिप्रसाद, श्रीहरि सुरेश और प्रिशा अग्रवाल ने विभिन्न रूबिक क्यूब्स को हल करके अचंभित किया। भारत के प्रसिद्ध स्मारकों के रेखाचित्र बनाने के लिए सूरज बीटी को सराहा गया। काव्या हरिका डेंडुकुरी को लिवर रोगों (हेपेटोलॉजी) में पोस्ट डॉक्टरल फैलोशिप में प्रवेश पाने के लिए और अधर्व कृष्णन को जिग्सॉ पजल सुलझाने के लिए सम्मानित किया गया। जाहन्वी सिंह को संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन से 500 डॉलर का श्गर्ल अपश् पुरस्कार प्राप्त करने और रुशिका को दस्ताने वाले हाथ से कांच तोड़ने के लिए सराहा गया। कार्तिक ने क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं में कई प्रमाणपत्र हासिल करने और पवन बंसल को वर्षों तक हस्तलिखित बैंक लेनदेन के लिए मान्यता मिली। मुहम्मद हामिज इब्नु अजमल, याना ए. जैन, साकेत नागभूषण केएम, सिवांश नागा आदित्य कासुकुर्थी और रैना सुल्ताना की तेज याददाश्त के लिए सराहना की गई। 52 सेकंड में छोटे आकार की कागजी नाव के लिए ब्लेसिना एंजेल को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments